हजारीबाग, अप्रैल 11 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के झरपो-अंजनी मार्ग स्थित मंदिर परिसर में शनिवार को हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 301 महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर क्षेत्र का भ्रमण किया। कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञशाला से स्थानीय मुखिया शिबू प्रसाद सोनी और छोटन कुमार द्वारा श्रद्धालुओं को कलश सौंपकर की गई। यह यात्रा झरपो यज्ञशाला से शुरू होकर ऊच्चाबेडा होते हुए कारी झरना चट्टान धाम पहुंची।जहां यज्ञाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री, मुकेश शास्त्री और अन्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र जल भरवाया। मुख्य यजमान के रूप में अशोक प्रसाद, सुरेश प्रसाद, विजय कुशवाहा, छोटन सोनी, जितेंद्र प्रसाद अपनी पत्नियों के साथ पूजा-...