धनबाद, मार्च 18 -- धनबाद। हीरापुर झरनापाड़ा में रहने वाली शोभा देवी के साथ जमीन विवाद को लेकर राहुल यादव और बच्चु यादव ने मारपीट की। मारपीट में जख्मी शोभा देवी को उनके पति अशोक यादव ने सोमवार की देर रात एसएनएमएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में सरायढेला पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र ने लॉठी-डंडे से उनकी पिटाई की। पति के साथ भी मारपीट की गइ। घर से 10 हजार रुपए और मांग टीका भी ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...