धनबाद, मई 22 -- भीषण गर्मी के बीच झरिया विधानसभा क्षेत्र के करीब 3 लाख लोगों को अगले दो दिनों तक पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। जामाडोबा जल संयंत्र के पटिया बस्ती के पास गुरुवार को झरिया जलमीनार को आने वाली 36 इंच की मुख्य पाइपलाइन अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गई। इस भयंकर लीकेज के कारण लाखों गैलन पानी बहकर बर्बाद हो गया। हादसे के तुरंत बाद झरिया जलमीनार से होने वाली सप्लाई को पूरी तरह ठप कर दिया गया है। पाइपलाइन की मरम्मत के कारण शुक्रवार और शनिवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि जोड़ापोखर झरिया-2 की जलापूर्ति इससे प्रभावित नहीं होगी और वहां सप्लाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- भौंरा में बिजली-पानी के लिए हाहाकार झरिया जलमीनार से झरिया शहर, शिमलाबहाल, बस्ताकोला, धनसार, चौथाई कुल्ही और आसपास के कोलियर...