धनबाद, मई 15 -- झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) के कर्मचारियों को छठे वेतनमान का लाभ जनवरी 2006 से दिया जाएगा। हाईकोर्ट के फैसले से विभाग के लगभग दो हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। विभाग अभी अपने कर्मचारियों को अप्रैल 2016 से छठा वेतनमान दे रहा है। इस मामले को लेकर कर्मचारी हाईकोर्ट की शरण में गए थे। हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में फैसला देते हुए 12 सप्ताह में एरियर की राशि भुगतान का आदेश झमाडा को दिया है। कोर्ट के आदेश से कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारियों का कहना है कि झमाडा के तत्कालीन प्रभारी एमडी चंद्रमोहन कश्यप ने 22 दिसंबर 2018 में कर्मचारियों को जनवरी 2006 से छठा वेतनमान देने का कार्यालय आदेश निकाला। इसी बीच नगर विकास विभाग ने 27 सितंबर 2019 को संकल्प पत्र जारी किया। इस पत्र के जरिए अप्रैल 2016 से छठा वेतनमान देन...