चतरा, अप्रैल 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। गुरूवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। बारिश लगभग एक घंटे तक हुआ। इस दौरान तेज आंधी तुफान के साथ ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के कारण कई घरों के कॉरकेट को उड़ा दिया साथ ही रोड किनारे खड़े कई पेड़ धाराशाई हो गये, जिस कारण आवागमण भी बाधित हो गया। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी गिर गये तार टूट गये जिससे पूरा चतरा जिला में विद्युत आपूर्ति ठप है। वैसे जिले में पिछले दो दिनों से रूक रूक कर झमाझम बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, शहर से गांव तक लोग परेशान भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे लोगों ने सुकून की सांस ली। हालांकि, इस राहत के बीच बि...