दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा, हिटी। कई महीनों के बाद शुक्रवार की शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसान चिंतित दिख रहे हैं। इस बारिश से दरभंगा शहर समेत जिले के कई इलाकों में देर तक बिजली बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, घनश्यामपुर प्रखंड के पाली के किसान सुशील मिश्र, घूरन यादव, दुर्गानंदन झा, अब्दुल हफीज आदि ने बताया कि बेमौसम बरसात से मटर, केराव, खेसारी, तीसी, मसूर, अरहर, चना, राई, तोरी, सरसों, आम, लीची, आंवला, कटहल, नींबू आदि की फसलों को नुकसान होगा। वहीं, प्याज, मड़ुवा व मौसमी सब्जियों की खेती को लाभ होगा।उधर, बिरौल में तेज आंधी से बिजली बाधित हो गयी। हरौली पावर ग्रिड से बिरौल सप्लाई तार में पेड़ की तहनी टूटकर गिरने से बिजली ठप हो गई। वहीं, बेनीपुर में झमाझम ब...