हापुड़, मई 31 -- पिछले दो दिन से हापुड़ का मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। शनिवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब दस मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दस मिनट की बारिश में ही कुछ सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार मई महीने में आसमान से आफत बरस रही थी। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय घर से बाहर निकलते ही लोगों का हलक सूखने लग रहा था, जबकि तल्ख धूप शरीर झुलसा रही थी। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से हापुड़ का मौसम सुहाना, गर्मी से राहत लेकिन गुरूवार की रात मौसम ने करवट बदल ली, तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली थी। हालांक...