कोडरमा, अप्रैल 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में बुधवार शाम अचानक हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा थोड़ी देर की बारिश में सड़कें तालाब जैसी प्रतीत होने लगी। तेज हवाओं और बारिश के कारण लोग जहां थे, वहीं रुकने को मजबूर हो गए। आकाश में लगातार बिजली की कड़कड़ाहट से लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। इस बेमौसम बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में कटे पड़े गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से गेहूं की फसल तैरती नजर आई। वहीं, खलिहानों में रखी फसल भी भीगकर खराब होने की आशंका है। सब्जी की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, इस बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर ...