बुलंदशहर, जनवरी 27 -- जिले में मंगलवार को झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश के चलते शहर से लेकर देहात तक बिजली का संकट गहरा गया। शहर समेत 300 से अधिक गांवों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। कहीं तीन तो कहीं पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली स्थिति बनी रही। मंगलवार को दिनभर हवाओं के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। लाइनों में फाल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रांफार्मरों में तकनीकी खराबी के चलते सप्लाई प्रभावित रही। शहर में डीएम रोड, हाइडिल कॉलोनी, अंसारी रोड, नीमखेड़ा और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक बिजली संकट बना रहा। वहीं देहात क्षेत्रों में पांच घंटे तक अधिक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। वहीं बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली के उपकरणों में नमी आने से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जैसे ही...