मुंगेर, जून 27 -- तारापुर,निसं.। शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे तारापुर में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश शुरू होते ही तापमान में लोगों ने गिरावट महसूस किया। हालांकि वर्षा के दौरान तेज गर्जन और ठनका गिरने की आशंका से लोग सहमे रहे तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखे। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली, जबकि किसानों ने इस वर्षा को खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...