झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़कों पर जलजमाव बनी समस्या
पाकुड़, मई 12 -- पाकुड़/महेशपुर। पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत महेशपुर प्रखंड में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से एकाएक मौसम में बदलाव आ गया। दिन भर की चिलचिलाती धूप शाम साढ़े चार बजे अचानक गायब हो गई। आसमान में काले घने बादल छा गए और थोड़ी ही देर में मेघ गर्जन व तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो समाचार भेजे जाने तक जारी थी। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव राहगीरों के आवागमन के लिए परेशानी का सबब बन गया। बारिश व हवा के शुरू होते ही पूर्व की भांति प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवा ने आम के पेड़ों पर लगे आम के फल को जमीन में गिराने में कोई कोताही नहीं छोड़ी। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान 09 मई तक मेघ गर्जन, बारिश व वज्रपात की की गई थी। पर मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.