बिजनौर, जून 11 -- बुधवार देर रात मौसम ने करवट ली और गुरुवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी। आसमान में छाए घने बादलों और ठंडी हवाओं के बीच मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा तापमान गुरुवार को अचानक गिरकर 33.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री की गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से राहत मौसम का असर गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा के साथ बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। दिन में बाजारों और सड़कों पर भी मौसम का असर दिखाई दिया। लोगों ने लंबे समय बाद गर्मी और उमस से राहत महसूस की। नगीना मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों पहले तापमान 40 डिग्री डिग्र...