महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को दिन भर उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को देर शाम झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। शाम करीब सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना हो गया।दिन भर आसमान में कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकलती रही, जिससे लोगों को उमस व गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को बारिश शुरू होते ही पारा लुढ़ककर करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के दौरान कई जगहों पर लोग घरों व दुकानों के बाहर खड़े होकर मौसम का आनंद लेते नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...