मुंगेर, मई 29 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को अचानक मौसम के तेवर ने करवट बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। मूसलाधार बारिश से गांव से लेकर शहर तक के लोगों ने राहत महसूस की। बारिश का असर आम जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी दिखा। किसानों ने बताया कि इस बारिश से सब्जी एवं मूंग की फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। कृषि जानकारों के अनुसार बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी, और आने वाले समय में धान की तैयारी और खरीफ फसल की खेती को गति मिलेगी। सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश काफी उपयोगी बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आरटीआर हवेली खड़गपुर मुंगेर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट वहीं दूसरी ओर तेज बारिश ने नगर के नंदलाल बसु चौक, मुख्य बाजार, सब्जी बाजार, लालू एकता पार्क, गौशाला मार्केट एव...