बगहा, जून 29 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को सुबह में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं और वे खेती-किसानी के कार्य में तेजी से जुट गए हैं। बारिश के बाद प्रखंड के विभन्नि पंचायतों में धान की रोपनी का कार्य शुरू हो गया है। पिपरा नौरंगिया पंचायत के चमैनिया खेल मैदान में बच्चे बारिश का आनंद लेते हुए स्नान करते नजर आए।ग्रामीण यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पारू : झमाझम बारिश से राहत, किसानों के चेहरे खिले क्षेत्रों में बारिश होने से खेतों में पानी जमा होने लगा है।जिससे किसानों को धान की रोपनी शुरू करने म...