संभल, जून 11 -- जनपद में गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिन निकलते ही आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह करीब 10 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जहां पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं मौसम भी सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं और बारिश का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। सड़कों और बाजारों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। हालांकि, बारिश ने मक्का की खेती करने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। खेतों में कटी पड़ी मक्का की फसल बारिश में भीग गई। किसानों का कहना है कि फिलहाल फसल को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन लगातार बारिश होने पर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव से आमजन को गर्मी से राहत मिली है और तापमान म...