बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- जिले में देर रात से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने जहां मौसम खुशनुमा कर दिया, वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट और ब्रेकडाउन की वजह से जिले के अधिकांश हिस्सों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही। घंटों बिजली न रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पावर कॉरपोरेशन की टीम ने पेट्रोलिंग कर सप्लाई को सुचारू कराया। बारिश के चलते शनिवार सुबह तक बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली गुल होने के कारण पानी की टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे उपभोक्ताओं को पेयजल समेत दैनिक कार्यों के लिए खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। बारिश के बाद कहीं पेड़ों की टहनियां गिरने से तार टूट गए, तो कहीं इंसुलेटर और जंपर उड़ने से सप्लाई ठप हो गई। पावर कॉरपोरेशन की टीम फाल्ट खोजने और उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। बारिश के लगातार जारी रहने के कारण मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.