बलरामपुर, जुलाई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे बलरामपुर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बारिश कुछ ही देर में झमाझम वर्षा में बदल गई। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान सड़कों पर लोग भीगते हुए मौसम का आनंद लेते नजर आए, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से किसानों में भी खुशी का माहौल है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के किसान रामनरेश वर्मा ने बताया कि धान की रोपाई करने में बारिश मदद करेगी। इससे सिंचाई की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। फसल के लिए बेहद लाभदायक है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च बचेगा। वहीं किसान जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि समय पर हुई वर्षा से धान, मक्का और अरहर जैसी ख...