झमाझम बारिश से बदला मौसम, आठ डिग्री लुढ़का पारा
अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सोमवार देर रात फिर शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह करीब आठ बजे तक लगातार होती रही, जबकि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम में हल्की ठंडक घुलने से बिजली की मांग लगभग 200 एमबीए घट गई है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी तंत्र और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं के प्रभाव से जिले में व्यापक वर्षा हुई। यह भी पढ़ें- Aligarh News: गरज-चमक के साथ दो दिन बरसेंगे बादल यही कारण रहा कि तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। विभाग ने बुधवार को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विशेष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.