रामपुर, सितम्बर 7 -- सैदनगर। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। उधर दर्जनों गांव में तेजी के साथ कोसी नदी कटान भी कर रही है। सबसे बुरा हाल क्षेत्र के खेमपुर गांव का है जहां पर पिछले तीन दिन से लगातार कटान जारी है। फसलों के साथ जमीन भी बर्बाद होने से किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिलेभर में पिछले कई दिन से बारिश हो रही है। लेकिन रविवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई झमाझम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। झमाझम बारिश के बाद कोसी नदी का जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। किसानों को डर है फिर से बाढ़ के हालात न बन जाए। तेज बारिश से क्षेत्र के तालाब लबालब भर चुके हैं। खेतों से लेकर रास्तों तक बारिश का पानी बह रहा है। रविवार को भी कोसी नदी नें काफी तेजी के साथ खेतों का कटान किया। नदी किनारे...