बुलंदशहर, मार्च 20 -- जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने न केवल मौसम का मिजाज बदला है, बल्कि हवा में घुले प्रदूषण के जहर को भी साफ कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते आसमान साफ हो गया है और प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एयर क्वालिटी इंडेक्स 70 पर दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में है। पिछले कुछ दिनों से जिले की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई थी। एक्यूआई का स्तर अक्सर येलो और ओरेंज जोन के आसपास मंडरा रहा था, जिससे बुजुर्गों और सांस के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। धूल के कणों और धुएं की चादर ने शहर को अपनी चपेट में ले रखा था। हालांकि, बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद वायुमंडल में मौजूद धूल के बारीक ...