झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट, उमस से राहत
सोनभद्र, जुलाई 1 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। सोनांचल में बुधवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं तीन दिन से प्रतिदिन बारिश होने से कृषि कार्य में भी तेजी आ गई है। सोनांचल में पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन हो रही बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत महसूस की है। बुधवार को सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद अचानक फिर आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरु हो गई। बारिश से लोगों ने तपिश से राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में मानसून ने दी दस्तक, कौआकोल और पकरीबरावां भीगा वहीं बारिश के बाद फिर धूप निकलने से हल्की उमस बढ़ गई। हालांकि बीच-बीच में हवा चलने के कारण लोगों को काफी उसम से राहत मिल रही थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.