झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलजमाव से आफत
दरभंगा, जून 7 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। नगर क्षेत्र में शनिवार की अलसुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से तेज धूप और बढ़ते तापमान की मार झेल रहे थे। चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कें वीरान हो जाती थीं। उमसभरी गर्मी ने जनजीवन को भी प्रभावित कर रखा था। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली भी आंखमिचौनी कर रही थी। बार-बार लाइन ट्रिप और फेज उड़ने की समस्या से लोग परेशान थे। अमूमन पूरे शहर का एक हाल था। लोग इस भीषण गर्मी से राहत के लिए तरस रहे थे। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, सड़कों पर जलजमाव से परेशानीमौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.