रुडकी, मई 4 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात्रि तेज हवाओं के साथ बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कृषि क्षेत्र के लिए यह बारिश वरदान बनकर बरसी है। गन्ने की बुवाई कर रहे किसानों के काम पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों राजवीर सिंह, यशवीर सिंह, रोहित कुमार, गोदांश कुमार, भोला सिंह, जावेद मलिक, राकेश कुमार और राजपाल सिंह ने बारिश पर खुशी जताते हुए कहा कि यह समय फसलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। गेहूं की कटाई के बाद खाली हुए खेतों में नमी आने से अब किसान बेहतर तरीके से जुताई कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे पशुओं के लिए हरे चारे की बुवाई के लिए यह मौसम अब अनुकूल हो गया है। यह भी पढ़ें- गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, फसलों को फायदा...