नई दिल्ली, अगस्त 27 -- UP News: यूपी के औद्योगिक शहर कानपुर में मंगलवार की आधी रात से बुधवार की सुबह साढ़े 11 बजे तक हुई बारिश ने आफत पैदा कर दी है। शहर के 50 से ज्यादा मार्ग जलमग्न हो गया, वहीं तीन बड़ी और दो छोटी सड़कें भी धंस गईं। आधा दर्जन मार्गों पर विशालकाय पेड़ भी धराशायी हो गए। इस वजह से कई इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। इसका यातायात पर भी भारी असर पड़ा। दक्षिण से उत्तर तक के इलाकों में कई मार्गों पर भीषण जाम लगा। वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, जाजमऊ इलाके में 150 फीट वीआईपी रोड के सरैया चौराहे पर एक तरफ की सड़क 18 फीट तक ऐसी धंसी कि कुआं बन गया। जलभराव का पानी इस गड्ढे में झरने की तरह गिरता रहा। कुछ ही देर में गड्ढा और बड़ा हो गया। इसके अलावा एयरपोर्ट की पार्किग तालाब बन गई। सड़क धंसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी की आशंका को दे...