कटिहार, जून 6 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शनिवार की सुबह बदरा जमकर बरसा। करीब तीन घंटे तक गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं शहर की सड़कों व निचले इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश होने को लेकर शुक्रवार रात ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। सुबह सात बजे अचानक आसमान पर बादल छा गया। हल्की हवा के साथ तेज बारिश हुई। लगातार तीन घंटे तक हुई बारिश के कारण गामीटोला, अस्पताल रोड, विनोदपुर, हरिगंज चौक, न्यू मार्केट सहित अन्य स्थानों पर जलजमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली बड़ी राहत गामीटोला में दुर्गास्थान व पानी टंकी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर घुटना भर पानी भर आ...