पाकुड़, मई 6 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार दोपहर से एकाएक मौसम ने करवट ली है। दोपहर से ही आसमान में घने बादल छा गए। थोड़ी ही देर बाद तेज हवा, मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक हाट में झमाझम बारिश के कारण खरीदारों की आवाजाही न के बराबर रही। साथ ही दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी 09 मई तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश व वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में आज संभल कर रहें, भीषण बारिश और वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम झमाझम बा...