पाकुड़, मई 7 -- महेशपुर/पाकुड़िया, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में विगत बुधवार दोपहर से शाम तक हुई झमाझम बारिश के बाद गुरूवार अहले सुबह करीब 02 घंटे तक हुई झमाझम बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक हाट में झमाझम बारिश के कारण खरीदारों की आवाजाही न के बराबर रही। साथ ही दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आगामी 09 मई तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश व वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। झमाझम बारिश के...