धनबाद, मार्च 16 -- रविवार की सुबह धूप खिली और दोपहर में बादलों ने डेरा डाला और शाम को झमाझम बारिश-ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। दूसरी ओर बारिश से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक बारिश के आसार हैं। सोमवार को भी बादलों की गरज के साथ बारिश होगी। तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। नाली का पानी सड़कों पर बहा : आधा घंटे की बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। नाली का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। मुहल्ले की नाली भी भर गई थी। इससे नाली में भरा गंदगी जग-जगह सड़कों पर फैल गई। इससे लोग परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.