पूर्णिया, मार्च 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा सहित आसपास के इलाके में ईद उल फितर (ईद) शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्ण संपन्न हो गया है। अनुमंडल मुख्यालय सहित ढोकवा, तरौनी मुस्लिम, ईटहरी, प्रियंकर, नीरपुर,चंद्ररही, खनुवा, कुकरौन, भोटिया, धरहरा जमुनिया, डकैता, रंगपुर सहित सैकड़ो ईदगाह एवं मस्जिद में मुस्लमान भाइयों ने नवाज अता किया हैं। इस मौके पर अकीदतमंदों ने राष्ट्र की अमन चैन की दुआ के साथ-साथ परिवार खुशहाली एवं समृद्धि की दुआ किया हैं। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने अनुमंडल के विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष रवि को शंकर कुमार सहित अधिकारी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर ड्यूटी में तैनात ...