देहरादून, मई 4 -- रुड़की। झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर सोमवार की सुबह एक वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दी। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद यूनुस निवासी झबरेड़ा के रूप में हुई है जो कंपनी में गार्ड का काम करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...