झबरेड़ा में 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
रुडकी, जून 10 -- झबरेड़ा, संवाददाता। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम और स्थानीय टीम ने बुधवार को कोटवाल आलमपुर में 22 लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ लिया। लंबे समय से गांव में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर टीम की ओर से छापेमारी की गई। जांच के दौरान 22 ग्रामीण सीधे तौर पर अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी करते पाए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- झबरेड़ा में 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.