रुडकी, मार्च 12 -- विजिलेंस टीम और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम मानकपुर आदमपुर और झबरेड़ी कला में बिजली चोरी व बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटते हुए उनके मीटर उतार लिए गए। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जबकि एक उपभोक्ता नलकूप मीटर से कमर्शियल कार्य करता मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।एसडीओ झबरेड़ा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि कुल 31 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अवैध कनेक्शन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विजिलेंस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.