रुडकी, फरवरी 19 -- पुलिस ने चेकिंग और सत्यापन अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की। बाद में उसकी निशानदेही पर दो अन्य बाइकें भी बरामद की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह बुधवार देर शाम अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम मानकपुर-आदमपुर मार्ग तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मानकपुर की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को सामने देख घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र ललित उर्फ मुन्नू निवासी खेड़ा मुगल, हाल निवासी ग्राम लाठरदेवा हुण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.