रुडकी, अप्रैल 12 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और संविधान पुस्तक का अनावरण किया गया। इस दौरान विधायक विरेंद्र जाती ने इसे क्षेत्रीय जनता की जीत बताया है। वहीं, अन्य दलों के नेताओं ने प्रतिमा के स्वरूप और बजट को लेकर सवाल खड़े कर दिए। रविवार को ​कार्यक्रम की शुरुआत से पहले ही राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली। पूर्व विधायक और दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल अपनी पत्नी वैजयंती माला के साथ आंबेडकर चौक पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि इस मूर्ति स्थापना की घोषणा उनके कार्यकाल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। वह इस प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री से कराते लेकिन अब पता नहीं किन कारणों से इसका अनावरण क्षेत्रीय विधायक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य विधायक द्वारा नहीं कराया गया है, बल्कि नगर पंचायत द्वारा कर...