गंगापार, जनवरी 7 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार स्थित इंडियन बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग के हाथ से दो युवकों ने एक लाख रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए। विरोध करने पर उसे और उसके प्रपौत्र को धकेल आंखों से ओझल हो गए। गुरुवार शाम पौने चार बजे हुई वारदात की जानकारी पर गौहनिया चौकी इंचार्ज पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। सेंधुवार गांव निवासी 75 वर्षीय किसान जगदंबा प्रसाद पटेल पौत्र दीपांशु पटेल के साथ मोटरसाइकिल से एक लाख रुपए लेकर घर से सरिया खरीदने के लिए बुधवार को निकले थे। शाम पौने चार बजे के करीब वह जसरा स्थित इंडियन बैंक के समीप सड़क के किनारे रुक गए। बुजुर्ग किसान ने पुलिस को बताया कि वह पौत्र के साथ मोटर मोटरसाइकिल से इंडियन बैंक के पास रुक कर अपने पुत्र दिनेश का इंतजार कर रहे थे। इतने में हे...