लखनऊ, नवम्बर 9 -- चौक पुलिस ने झपट्टा मार कर महिलाओं की पर्स लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को रविवार दोपहर धर दबोचा। बदमाशों के पास से स्कूटी, तमंचा, दो कारतूस और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में अरुण कुमार निवासी मधुवन विहार कॉलोनी बरावन कला, अल्ताफ निवासी बसंत कुंज और मछली मंडली सफेद मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद दानिश है। तीनों के खिलाफ स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। बदमाशों ने पांच नवंबर को बदमाशों ने पुरवा रूप पुर निवासी तारिक अहमद की भाभी की पर्स लूटी थी। वह ई-रिक्शा से लौट रही थी। तबी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्कूटी सवार इन बदमाशों ने झपट्टा मार कर पर्स लूटी थी। इसके अलावा कई अन्य वारदातें की थी। सीसी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित क...