सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ के पास से पीडियापोस निवासी खेमराम मांझी से झपट्टा मारकर सामान लूटने वाले फरार एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस घटना का फरार एक आरोपी शिव कुमार सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन्होंने बताया कि इस कांड के दो अन्य आरोपियों में अभिषेक बड़ाईक, ननकू उर्फ रोहित को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में कांड संख्या 100/24 के तहत मामला दर्ज था। मौके पर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.