कानपुर, दिसम्बर 17 -- चकेरी। न्यू आजाद नगर सतबरी रोड निवासी आदित्यनाथ मिश्रा के मुताबिक उनके पिता नवोनाथ मिश्रा बीते 12 दिसंबर की शाम को किसी काम से शहर गए थे। वह घर लौट रहे थे तभी रेलबाजार थानाक्षेत्र के ओल्ड सीमेंट्री लेन के पास बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सीओडी की तरफ भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से ऑनलाइन शिकायत की। जाजमऊ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल कैंट थाने का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...