बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। थाना मटौंध पुलिस ने झपटमारी के मामले में महोबा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को प्रयागराज के रहने वाले कृष्ण माधव के साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर बाइक से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन ले जाने की सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर टीमों को लगाया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों जनपद महोबा के थाना कबरई व कस्बा निवासी राहुल पुत्र देवीदीन, लिलवाही निवासी रंजीत पुत्र दशरथ, वीला निवासी कल्लू उर्फ परशुराम पुत्र शिवराम को जखौरा अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि पत्थरमंडी में तीनों ने गांजा पीकर घटना कारित करने की योजना बनाई थी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.