मुरादाबाद, फरवरी 24 -- पुलिस ने तीन माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर मोड़ के पास झपट्टा मारकर बैग छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन नवंबर को महिला नीशू शर्मा निवासी ग्राम मदारपुर ई-रिक्शा में बैठकर शरीफ नगर से घर जा रही थी। मदारपुर मोड़ पर एक बाइक सवार युवक ने झपट्टा मार कर महिला से बैग छीन लिया था। बताते हैं कि बैग में मोबाइल फोन, 300 रुपया, चांदी की पायल और एक आर्टिफिशियल पायल थी। मंगलवार की दोपहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम शाने आलम पुत्र शरीफ निवासी ग्राम कमालपुरी बताया जाता है। पुलिस ने उससे मोबाइल बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...