भागलपुर, जून 21 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर-बाईपास सड़क पर शनिवार की दोपहर बाद सरमसपुर के पास एक साइकिल सवार का झपटमार बाइक चालक ने मोबाइल छिन लिया और भाग गया। पीड़ित लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह का निवासी संतोष यादव है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। लोदीपुर पुलिस ने कहा कि आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक सवारों ने मोबाइल फोन लूटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...