देवघर, फरवरी 25 -- मधुपुर पुलिस ने झपटमार गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पत्थरचपटी, स्टेशन रोड, बावनबीघा रोड समेत विभिन्न मोहल्ले में झपटमारी कर मोबाइल छीनने की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार युवकों को चिन्हित किया। पुलिस ने छापेमारी कर चांदमारी मोहल्ला निवासी अभिनव वैष्णव, राहुल केवट और अंकित हाड़ी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों के पास से पुलिस ने चार स्मार्टफोन बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.