दरभंगा, मई 2 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से हुई झपटमारी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छीनी गई पूरी दो लाख की राशि व घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया। ठाठोपुर गांव की मीरा देवी गत बुधवार को बहेड़ी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से दो लाख रुपए निकालकर टेंपो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेकी कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने स्टेट बैंक के पास चलते टेंपो के पास बाइक लगाकर महिला के हाथ में मौजूद रुपयों से भरा झोला झपट लिया। यह भी पढ़ें- झपटमारों से 24 घंटे में दो लाख बरामद झोला छीनने के दौरान बदमाशों ने महिला को कुछ दूरी तक घसीट दिया, जिससे वह घायल हो ग...