समस्तीपुर, मार्च 25 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के सरायरंजन-मदुदाबाद मेन रोड पर कल्याणपुर बस्ती पूरव पंचायत के मिश्र टोल के समीप बुधवार की दोपहर झपट्टामारो ने टोटो सवार महिला के गले से जितिया और हनुमान जी का चकती छीनकर भाग निकला। टोटो चालक और उसमे सवार यात्री के द्वारा शोर शरावा करने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई तबतक झपट्टामारो ने भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरहट्टा निवासी विपीन पासवान की पत्नी पूजा देवी अपने दो बच्चों के साथ टोटो सवारी गाड़ी मायके तेतारपुर गांव आ रही थी। इसी दौरान कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत के मिश्र टोला के समीप एक बाइक पर सवार तीन झपट्टामारो ने टोटो का ओवरटेक करके महिला के गले से जितिया और चकती खींचकर आगे की ओर भाग निकला।छीने गए सोने की जितिया और सोने का हनुमान जी की चकती का अनुमानित मूल्य...