झपटमारी व चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, जून 28 -- नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 12 हजार 300 रुपए नकद और एक चाकू बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी सर्विस रोड सोरखा के पास कार्रवाई कर औरैया निवासी 32 वर्षीय विजय प्रताप उर्फ राजा ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि बरामद नकदी चोरी और स्नेचिंग से हासिल सामान बेचने से मिली थी। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ औरैया और गौतमबुद्धनगर में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों में उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.