फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। झपटमारी के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने एक आरोपी को पकड़ा। आरोपी से 1000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी पर पहले से सात मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-23 निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 19 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ एनआईटी-1 मार्केट गई थी। बाजार में भीड़भाड़ के बीच एक बाइक सवार युवक अचानक आया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी जय कुमार, निवासी गांव मादलपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.