भागलपुर, अगस्त 18 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट झपटमारी के 14 मोबाइल के साथ अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को मरंगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीने गए 14 मोबाइल, दो स्मार्ट वाच, एक एटीएम कार्ड तथा एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिलान्तर्गत टीटागढ़ थाना क्षेत्र के बैरकपुर निवासी शीला घोष, केनगर थाना के इस्तम्बरार निवासी मो रब्बानी एवं बनभाग निवासी मो राज के रूप में हुई है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि मरंगा थाना के मिल्की में एक किराये के मकान में तीनों संदिग्ध अवस्था में रह रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने जब उक्त मकान में छापेमारी की तो चोरी व छिनतई के मोबाइल बरामद क...