उन्नाव, मई 25 -- गंजमुरादाबाद। झपकी लगने से डीसीएम अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पलटने से चालक जख्मी हो गया। गनीमत रही एक बड़ा हादसा टल गया। पंजाब थाना सिटी टू के इंद्रा नगरी मोहल्ला के रहने वाले चालक अमरजीत पुत्र सुरेंद्र कुमार डीसीएम में स्पेयर पार्ट्स का सामान लाद कर फरीदाबाद से लखनऊ लेकर जा रहा था। रविवार सुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति शीतलगंज गांव के निकट चालक को झपकी लग गई। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर साइड के डिवाइडर तोड़ती हुई गहरी खाई में जाकर पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर यूपीडा टीम ने मौके पर पहुंच प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डीसीएम पलटी, 15 बकरों की मौत गनीमत रही कोई जानमाल का नुकसान होने से बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...