उन्नाव, अप्रैल 15 -- सोहरामऊ। संवाददाता थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गुड्डू उर्फ सरताज अली (40) पुत्र शराफत अली निवासी सत्ती पुरवा मछरिया थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर अपने साथी मोहम्मद उस्मान पुत्र अब्दुल मजीद के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस कानपुर नगर लौट रहे थे।सोहरामऊ क्षेत्र के भल्ला फार्म से आगे पेट्रोल पंप के पास चलते समय बाइक पर पीछे बैठे गुड्डू उर्फ सरताज अली को नींद आ गई, जिससे वह अचानक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात डंपर ने उसे कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में बाइक चला रहे मोहम्मद उस्मान को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.